लाइव न्यूज़ :

पूर्व की तरफ बढ़ रही है महामारी, केंद्र ने पांच राज्यों के साथ स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: May 5, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड में कोविड-19 के दैनिक मामलों और मौत में बढ़ोतरी से संकेत मिलता है कि महामारी पूर्व की तरफ बढ़ रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी के पाल ने इन पांच राज्यों के साथ कोविड-19 संक्रमण के निषेध और प्रबंधन के इंतजामों की उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “साक्ष्यों से संकेत मिल रहे हैं कि महामारी पूर्व की तरफ बढ़ रही है और इन राज्यों में दैनिक मामलों में इजाफे के साथ ही मृत्युदर भी बढ़ रही है।”

इन राज्यों में कोविड-19 महामारी के हालिया चरण की चुनौतियों और उनसे निपटने के लिये अहम कार्रवाई से संबंधित पांच क्षेत्रों पर चर्चा की गई। इन राज्यों में संक्रमण के मामलों और मृत्युदर में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग