लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण समिति ने सड़कों की यांत्रिक रूप से सफाई के प्रति ‘लापरवाही’ पर नगर निगमों की खिंचाई की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 01:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति ने सोमवार को भाजपा शासित नगर निगमों की उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सड़कों की यांत्रिक रूप से सफाई के प्रति ‘‘लापरवाही’’ बरतने को लेकर खिंचाई की।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी की अगुवाई वाली समिति के सामने तीनों निगमों के आयुक्त पेश हुए।

समिति के बयान के अनुसार आतिशी ने कहा, ‘‘ यह स्तब्ध कर देने वाली बात है कि दिल्ली के निगम आयुक्तों के पास उनके क्षेत्रााधिकार की उन सडक़ों की लंबाई की कोई जानकारी नहीं है जिनकी यांत्रिक रूप से सफाई होनी है। वे कैसे धूलमुक्त दिल्ली सुनश्चित करेंगे?’’

आतिशी ने ट्वीट किया, ‘‘ पर्यावरण समिति ने दिल्ली में बढ़ते धूल के स्तर एवं वायु प्रदूषण को लेकर एमसीडी आयुक्तों को बुलाया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा कि यांत्रिक तरीके से सफाई क्यों नहीं करायी जा रही? तीनों एमसीडी की लापरवाही स्तब्ध करने वाली है।’’

इस पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि यह देखकर दुख होता है कि दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति हर दूसरे दिन कोई नया मुद्दा उठाकर भाजपा शासित निगमों के खिलाफ ‘‘छुपा हुआ राजनीतिक एजेंडा’’ चला रही है।

कपूर ने कहा, ‘‘यदि आतिशी वाकई धूल प्रदूषण से चिंतिंत हैं तो वह दिल्ली सरकार से पर्यावरण अधिभार के तहत वसूली गयी धनराशि नगर निकायों को देने को क्यों नहीं कहती हैं ताकि यांत्रिक सफाई हो। वैसे भाजपा स्वच्छ पर्यावरण के लिए कटिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र