लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत किया जाएगा : गंभीर

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दावा किया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा। हालांकि विधानसभा की पर्यावरण समिति ने काम की गति पर असंतोष जताया है।

गंभीर ने एक बयान जारी कर कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहले से जमा कचरे में से करीब तीन हजार मीट्रिक टन (एमटी) का प्रतिदिन परिष्करण किया जा रहा है। अभी तक वहां करीब तीन लाख एमटी पहले के कचरे का परिष्करण हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले का जमा 50 फीसदी कचरा मार्च 2023 तक, 75 फीसदी कचरा मार्च 2024 तक और पूरा कचरा दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा।’’

दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की इस हफ्ते की शुरुआत में हुई बैठक में इसकी अध्यक्ष और आप की विधायक आतिशी ने काम की वर्तमान गति पर नाखुशी जताई थी।

बैठक में पूर्वी और उत्तर दिल्ली नगर निगमों के आयुक्तों एवं अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग