गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत किया जाएगा : गंभीर

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:31 IST2020-12-13T16:31:18+5:302020-12-13T16:31:18+5:30

The entire waste of the Ghazipur landfill site will be refined by December 2024: severe | गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत किया जाएगा : गंभीर

गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत किया जाएगा : गंभीर

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दावा किया है कि गाजीपुर लैंडफिल साइट के पूरे कचरे को दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा। हालांकि विधानसभा की पर्यावरण समिति ने काम की गति पर असंतोष जताया है।

गंभीर ने एक बयान जारी कर कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर पहले से जमा कचरे में से करीब तीन हजार मीट्रिक टन (एमटी) का प्रतिदिन परिष्करण किया जा रहा है। अभी तक वहां करीब तीन लाख एमटी पहले के कचरे का परिष्करण हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले का जमा 50 फीसदी कचरा मार्च 2023 तक, 75 फीसदी कचरा मार्च 2024 तक और पूरा कचरा दिसंबर 2024 तक परिष्कृत कर दिया जाएगा।’’

दिल्ली विधानसभा की पर्यावरण समिति की इस हफ्ते की शुरुआत में हुई बैठक में इसकी अध्यक्ष और आप की विधायक आतिशी ने काम की वर्तमान गति पर नाखुशी जताई थी।

बैठक में पूर्वी और उत्तर दिल्ली नगर निगमों के आयुक्तों एवं अन्य अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The entire waste of the Ghazipur landfill site will be refined by December 2024: severe

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे