लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के अंत की शुरुआत होने जा रही है: हर्ष वर्धन ने टीकाकरण अभियान से पहले कहा

By भाषा | Updated: January 15, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 जनवरी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कल यानी शनिवार से शुरू हो रहे देशव्यापी टीकाकरण अभियान से पहले केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को कहा की यह कदम ‘‘संभवतया कोविड-19 के अंत की शुरुआत है।’’

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 146वें स्थापना दिवस के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि यद्यपि टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है लेकिन लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीकों में ढिलाई नहीं देनी चाहिए और नियमों का पालन करते रहना चाहिए।

वर्धन ने कहा,‘‘ कल एक अहम दिन है....कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई का यह अंतिम चरण है। मैं तो कहता हूं कि यह संभवतया कोविड के अंत की शुरुआत है, जो कल से प्रारंभ होने जा रही है।’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

इसे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कहा जा रहा है, जो पूरे देश में शुरू होने जा रहा है और इसके इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र