लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा प्रदाता एजेंसी के कर्मचारियों ने की सोसायटी निवासी से मारपीट, पंजीकरण रद्द करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: September 11, 2021 16:25 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),11 सितंबर नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित एक सोसायटी में रहने वाले पिता-पुत्र के साथ कुछ दिन पहले सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा बेरहमी से की गई मारपीट के मामले में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिक्योरिटी एजेंसी का पंजीकरण रद्द करने के लिए उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) को रिपोर्ट भेजी है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित एक सोसायटी की 17वीं मंजिल पर रहने वाले सुरेश कुमार व उनके बेटे की इंटरनेट कनेक्शन के वास्ते छत की चाबी मांगने को लेकर सुरक्षा कर्मियों से आठ सितंबर को कहासुनी हो गई थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सुरेश के साथ सोसायटी के 15 से 20 सुरक्षाकर्मियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई की, तथा इस मामले में अब तक नौ सुरक्षा कर्मियों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ये सुरक्षाकर्मी सिक्योरिटी एजेंसी सीआईएसएस के हैं और एजेंसी की जांच की गई तो,वहां कई खामियां मिली। मानकों का उल्लंघन करने की बात सामने आने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एजेंसी के पंजीकरण को रद्द करने की रिपोर्ट अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) के पास भेजी है।

उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी एजेंसी का पंजीकरण आगरा में है और अशोक काम्बले इसके संचालक हैं। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में नोएडा की सुरक्षा एजेंसियों के 26 प्रतिनिधियों ने ‘सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्रीज’ (कैप्सी) के अध्यक्ष एनपी सिंह के आवास पर बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है