लाइव न्यूज़ :

जल बोर्ड, बिजली विभाग के कर्मचारियों को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की सूची में शामिल किया जाएगा : जैन

By भाषा | Updated: December 16, 2020 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे के कर्मियों की श्रेणी में रखा जाएगा।

संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सूची में इन कर्मचारियों को शामिल करने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है ।

जैन ने कहा, ‘‘दिल्ली जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारी लॉकडाउन के दौरान लगातार काम करते रहे। कल दिल्ली सरकार ने उन्हें टीकाकरण के लिए अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों की श्रेणी में शामिल करने का आदेश जारी किया। इससे इन विभागों के कर्मचारियों का पहले चरण में टीकाकरण हो जाएगा।’’

बाद में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली सरकार के अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मचारी ‘वीआईपी’ हैं ।

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के स्वास्थ्यर्मियों की सूची बनाने का काम शुरू किया है।

दिल्ली में सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों में सैकड़ों कर्मचारी काम करते हैं और वे कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और अब भी संक्रमित हो रहे हैं ।

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1617 के नए मामले आए और 85,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी। संक्रमण दर भी घटकर 1.9 प्रतिशत हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए