कुएं में गिरी हथिनी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:13 IST2021-06-16T17:13:32+5:302021-06-16T17:13:32+5:30

The elephant that fell in the well was pulled out safely | कुएं में गिरी हथिनी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

कुएं में गिरी हथिनी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

कोच्चि, 16 जून नेरियामंगलम वन क्षेत्र में एक जनजातीय बस्ती में खुले कुएं में गिरी एक जंगली हथिनी को बुधवार को बाहर निकाला गया। वन अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना आज सुबह वलारा वन स्टेशन के पिनावूरकुडी जनजातीय इलाके से मिली।

उन्होंने बताया कि 18 वर्षीय हथिनी को 12 फुट कुएं से तीन घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। कुएं के एक हिस्से को अर्थमूवर की सहायता से तोड़कर एक रास्ता बनाया गया और हथिनी इसके बाद निकल कर जंगल में चली गई।

अधिकारियों ने बताया कि हथिनी एक निजी रबड़ बागान में मंगलवार को कुएं में संभवत: गिर गई । वह रात में यहां से गुजरे एक झुंड का हिस्सा रही होगी। एक वन अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि हथिनी स्वस्थ लग रही थी और कुएं से बाहर निकलने के बाद उसने हमले की कोशिश की लेकिन वह जंगल में चली गई।

सूत्रों ने बताया कि इसी बीच इस क्षेत्र के लोगों ने जंगली हाथियों से जान-माल की क्षति को रोकने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसबल की तैनाती भी की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The elephant that fell in the well was pulled out safely

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे