लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग सोमवार से चुनावी राज्य असम, पश्चिम बंगाल का दौरा करेगा

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा, चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र और राजीव कुमार के साथ सोमवार से चुनावी राज्य असम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे तथा वहां आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले सप्ताह तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार चुनाव अधिकारी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंचेंगे और 20 जनवरी की शाम कोलकाता के लिए रवाना होंगे।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन पिछले सप्ताह अधिकारियों से मिलने पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। जैन का पश्चिम बंगाल का यह दूसरा दौरा था।

निर्वाचन आयोग के एक अन्य अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए असम में थे।

इन अधिकारियों ने शुक्रवार को दोनों राज्यों के अपने दौरों के बारे में निर्वाचन आयोग को अवगत कराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांड्या ने लगाया ऐसा छक्का, कैमरामैन हुआ घायल; फिर हुआ कुछ ऐसा...

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा