लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने पर निर्वाचन आयोग लेगा फैसला: राज्य निर्वाचन आयुक्त

By भाषा | Updated: December 1, 2020 22:01 IST

Open in App

श्रीनगर, एक दिसंबर जम्मू कश्मीर के राज्य निर्वाचन आयुक्त के के शर्मा ने मंगलवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का संघ शासित प्रदेश के रूप में पुनर्गठन होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव कराने पर निर्णय लेगा।

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मेरे लिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। विधानसभा चुनाव कराने पर भारत निर्वाचन आयोग अंतिम निर्णय लेगा।”

शर्मा एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए यह समय उपयुक्त है।

शर्मा ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में उनका अधिकार क्षेत्र स्थानीय शहरी निकाय चुनाव और पंचायती राज संस्थानों के चुनाव कराने तक सीमित है।

उन्होंने कहा, “हमने जिला विकास परिषद के चुनाव पर निर्णय लेने से पहले कानून व्यवस्था से संबंधित और अन्य एजेंसियों के साथ बातचीत की थी। मुझे विश्वास है कि विधानसभा चुनाव आयोजित कराने से पहले ऐसी ही प्रकिया को अपनाया जाएगा लेकिन इस पर निर्णय निर्वाचन आयोग करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब