लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने चुनावी प्रदेशों में राजनीतिक दलों के पंजीकरण की आपत्तियों के लिए समय-सीमा में छूट दी

By भाषा | Updated: March 2, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च चुनाव आयोग (ईसी) ने मंगलवार को चार चुनावी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में नयी राजनीतिक पार्टियों के पंजीकरण के लिए नोटिस की अवधि 30 दिनों से घटाकर सात दिन करने की घोषणा की। आयोग ने कोविड-19 महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के कारण हो रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार, पंजीकरण के लिए किसी राजनीतिक दल को अपने गठन की तारीख के 30 दिनों के भीतर आयोग को आवेदन देना होता है।

आवेदक को दो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों और दो स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों में प्रस्तावित नाम का प्रकाशन करना होता है। प्रस्तावित पंजीकरण के संबंध में कोई आपत्ति होने पर नोटिस के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर उसे प्रस्तुत करना होता है।

आयोग ने एक बयान में कहा, ‘‘यह आयोग के ध्यान में लाया गया है कि कोविड-19 के कारण लगाए गए प्रतिबंधों के मद्देनजर, पंजीकरण के लिए आवेदनों में विलंब हुआ जिससे राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण में देरी हुई...।’’

आयोग ने कहा कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद छूट दी गयी है और नोटिस की अवधि उन राजनीतिक दलों के लिए 30 दिन से घटाकर सात दिन कर दिया है जिन्होंने अपना नोटिस 26 फरवरी या उससे पहले प्रकाशित कराया है।

बयान के अनुसार असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए यह छूट 19 मार्च तक लागू रहेगी जबकि पश्चिम बंगाल के लिए यह सीमा सात अप्रैल को होगी।

चुनाव आयोग ने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनावों के लिए भी इस तरह की छूट की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?