लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में एक बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 22:31 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अप्रैल निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के जंगीपारा विधानसभा क्षेत्र में एक बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया।

पुनर्मतदान का आदेश राजनीतिक दलों के इस आरोप के बाद दिया गया कि तृणमूल कांग्रेस ने ऐसे एजेंट लगा रखे थे जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में मतदान कराने में मदद की।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायतों पर चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बाद संबंधित बूथ पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है जहां अब 10 अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक दोबारा वोअ डाले जाएंगे।

जंगीपारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के तीसरे चरण में छह अप्रैल को मतदान हुआ था।

संबंधित बूथ पर पुनर्मतदान राज्य में चौथे चरण के मतदान के साथ होगा।

जंगीपारा से भाजपा उम्मीदवार देबजीत सरकार ने निर्वाचन आयोग के इस कदम का स्वागत किया है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि पुनर्मतदान ‘‘पूरी तरह अनावश्यक’’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच