लाइव न्यूज़ :

‘‘चुनाव आयोग कभी भी विशेषाधिकार संचार की चर्चा नहीं करता’’

By भाषा | Updated: March 3, 2021 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मार्च मीडिया में आयी इस खबर के बीच कि चुनाव आयोग ने 2018 के ‘‘लाभ के पद मामले में’’ संसदीय सचिव पदों पर रहने को लेकर अयोग्य ठहराये जाने के खतरे का सामना कर रहे मणिपुर के 12 भाजपा विधायकों के पक्ष में विचार व्यक्त किया है, आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह किसी विशेषाधिकार संचार की कभी भी चर्चा नहीं करता।

मीडिया में आयी खबर के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक चुनाव आयोग द्वारा उल्लंघन करते नहीं पाये गए क्योंकि उन्होंने राज्य में संसदीय सचिवों के पद दो कानूनों के तहत प्राप्त छूट के तहत संभाले थे।

इन कानूनों को बाद में उच्च न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था।

अदालत द्वारा कानूनों को अमान्य घोषित किए जाने के बाद, मणिपुर कांग्रेस ने राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से संपर्क करके भाजपा के 12 विधायकों को संसदीय सचिवों के पद संभालने के चलते अयोग्य घोषित करने की मांग की थी।

राज्यपाल ने पिछले साल अक्टूबर में इस मामले पर चुनाव आयोग के विचार मांगे थे।

मीडिया की खबर के अनुसार, जनवरी में हेपतुल्ला को लिखे एक पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि चूंकि दो कानून उस समय लागू थे जब विधायकों ने संसदीय सचिवों के पद संभाले थे, इसलिए उन्हें लाभ का पद धारण करने के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता।

सवालों के जवाब में, आयोग के एक प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘चुनाव आयोग विशेषाधिकार प्राप्त संचार पर (किसी अन्य संवैधानिक प्राधिकार के साथ) चर्चा नहीं करता।’’

वहीं सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे ने मणिपुर के मुख्य सचिव राजेश कुमार को लिखे एक पत्र में कहा है कि नयी अधिसूचित सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत सूचना का प्रस्तुतिकरण और सूचना के प्रकटीकरण की देखरेख सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा की जानी है और इन शक्तियों को राज्य सरकारों या जिलाधिकारियों या पुलिस आयुक्तों को नहीं सौंपा गया है।

खरे का निर्देश इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट नोरेम प्रवीण सिंह द्वारा प्रकाशक या मध्यस्थ, "खानसी नीनासी" को एक पत्र लिखे जाने के बाद आया जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित दस्तावेजों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं