लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने द्रमुक के ए राजा पर 48 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: April 1, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रमुक नेता ए राजा के चुनाव प्रचार करने पर बृहस्पतिवार को 48 घंटे के लिए पाबंदी लगा दी।

आयोग ने राजा को इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाने के कुछ घंटे बाद यह कदम उठाया।

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर राजा को फटकार लगाते हुए द्रमुक के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया और 48 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर ‘‘तत्काल प्रभाव से’’ रोक लगा दी।

आदेश में कहा गया है, ‘‘आयोग आपको चुनाव प्रचार के दौरान भविष्य में सतर्क रहने और असंयमित, अशोभनीय, अपमानजनक, अश्लील टिप्पणी नहीं करने तथा महिला की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की हिदायत देता है। ’’

हालांकि, आदेश में पाबंदी के समाप्त होने के सटीक समय के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन यदि राजा को आज दोपहर आदेश की प्रति मिल गई है तो वह तीन अप्रैल दोपहर तक प्रचार नहीं कर सकते हैं।

ऐसे उदाहरण रहे हैं, जब चुनाव आयोग ने पाबंदी समाप्त होने के सटीक समय का उल्लेख किया है।

बहरहाल, 48 घंटे की पाबंदी का यह अर्थ है कि राजा तीन अप्रैल तक कोई जन सभा, रैली, संवाददाता सम्मेलन नहीं कर सकते हैं और ना ही मीडिया को साक्षात्कार दे सकते हैं।

यदि कोई नेता स्टार प्रचारक है, तो उसके प्रचार का खर्च पार्टी द्वारा उठाया जाता है, ना कि उम्मीदवार के खुद के द्वारा।

तमिलनाडु में एक ही चरण में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाला है, जिसके लिए चुनाव प्रचार चार अप्रैल की शाम समाप्त हो जाएगा।

आदेश के मुताबिक, राजा ने 31 मार्च को सौंपे गये अपने अंतरिम जवाब में आरोपों से इनकार किया था और अपनी कथित अशोभनीय टिप्पणी के पूरे विवरण की प्रति, अन्नाद्रमुक की शिकायत की प्रति मांगी थी तथा विस्तृत जवाब देने का मौका दिये जाने का अनुरोध किया था।

उन्होंने अपने वकील के साथ व्यक्तिगत सुनवाई की अनुमति मांगी थी।

चुनाव आयोग ने उनके जवाब के संतोषजनक नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि अधिक विवरण एवं वक्त मांगना समय को खींचने की कोशिश है, लेकिन चुनाव के बीच आयोग इसकी अनुमति नहीं दे सकता है।

चुनाव आयोग ने इससे पहले राजा को अपने नोटिस में 26 मार्च को थाउजैंड्स लाइट्स विधानसभा क्षेत्र में उनके भाषण के अंश दिये थे।

उनके भाषणों का हवाला देते हुए आयोग ने यह जिक्र किया था कि राजा ने कथित तौर पर कहा था कि द्रमुक नेता एमके ‘‘स्टालिन अच्छे संबंध से पैदा हुए बच्चे हैं, जबकि पलानीस्वामी खराब संबंध से पैदा हुए बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट