लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल प्रशासन से अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा को लेकर और सतर्क रहने को कहा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 23:19 IST

Open in App

कोलकाता, 11 मार्च नंदीग्राम में हुई घटना में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घायल होने के मद्देनजर चुनाव आयोग ने राज्य प्रशासन से विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान अति विशिष्ट लोगों (वीवीआईपी) की सुरक्षा के इंतजाम करते समय और अधिक सतर्क रहने को कहा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब ने एडीजी (कानून-व्यवस्था) एवं राज्य के नोडल अधिकारी जगमोहन के साथ मिलकर राज्य के जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठकें कीं और उन्हें कड़े सुरक्षा उपाय अपनाने के निर्देश दिए।

अधिकारी ने कहा, '' चुनाव आयोग ने कहा है कि सुरक्षा इंतजाम बेहद सजग रहकर किए जाएं। हम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों जैसे अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा इंतजाम के दौरान लापरवाही नहीं बरत सकते। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में प्रचार के दौरान ऐसी हस्तियों के आने के समय सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को बेहद सतर्क रहना होगा।''

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गईं और उनके बांए पैर, कमर, कंधे और गर्दन में चोट आई है। उनका एसएसकेएम अस्पताल में उपचार जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान