लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव से ममता के चोटिल होने की घटना पर और जानकारी देने को कहा

By भाषा | Updated: March 12, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मार्च पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चोटिल होने के संबंध में चुनाव आयोग को शुक्रवार को एक रिपोर्ट सौंपी लेकिन आयोग ने उनसे शनिवार शाम तक और ब्योरा देने को कहा है। सूत्रों ने इस बारे में बताया।

नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के कारण बनर्जी गिर गयी थीं जिससे उनके बायें पैर और कमर में चोट आ गयी थी।

घटना के बाद चुनाव आयेाग ने मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय, विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे से शुक्रवार शाम तक रिपोर्ट देने को कहा था।

सूत्रों ने बताया कि आयोग ने रिपोर्ट में ओर ज्यादा विवरण मुहैया कराने को कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव से शनिवार शाम तक जानकारी मुहैया कराने को कहा गया है।

चूंकि दोनों पर्यवेक्षक शुक्रवार को यात्रा पर थे इसलिए उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए शनिवार शाम तक का वक्त देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान