प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

By भाषा | Updated: December 2, 2020 19:22 IST2020-12-02T19:22:35+5:302020-12-02T19:22:35+5:30

The effect of cold is increasing gradually in the state | प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

लखनऊ, दो दिसंबर उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इस अवधि में चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बस्ती में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन में खिली धूप रही। हालांकि कुछ स्थानों पर बदली का असर भी देखा गया।

इसमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The effect of cold is increasing gradually in the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे