लाइव न्यूज़ :

नेहरू के 1947 के भाषण से शुरू हुई अर्थव्यवस्था की बदहाली : विश्वास सारंग

By भाषा | Updated: July 31, 2021 20:02 IST

Open in App

भोपाल, 31 जुलाई मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के एक मंत्री ने शनिवार को कहा कि महंगाई की समस्या एक या दो दिन में नहीं पैदा होती। उन्होंने आगे कहा कि 15 अगस्त 1947 को लाल किले से जवाहरलाल नेहरू के दिए गए भाषण की गलतियों से देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई।

प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग देश में बढ़ती महंगाई और कीमतों पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन करने पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए सारंग ने कहा, ‘‘ देश की आजादी के बाद अर्थव्यवस्था को पंगु बना कर महंगाई बढ़ाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह नेहरू परिवार है। महंगाई एक-दो दिन में नहीं बढ़ती। अर्थव्यवस्था की नींव एक-दो दिन में नहीं रखी जाती है। 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से (प्रथम प्रधानमंत्री) जवाहरलाल नेहरू द्वारा दिए गए भाषण की गलतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई।’’

उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सात सालों में देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।

सारंग ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के कल्याण और अर्थव्यवस्था में उनकी भागीदारी के लिए योजनाएं शुरू की हैं जबकि कांग्रेस के शासन के दौरान अर्थव्यवस्था कुछ उद्योगपतियों के हाथ में थी।

मंत्री ने दावा किया कि भाजपा शासन के दौरान महंगाई कम हुई है और लोगों की आय बढ़ी है।

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 10 जनपथ (कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास) के सामने विरोध प्रदर्शन करना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने सारंग की टिप्पणी का उपहास उड़ाया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा, ‘‘ शिवराज (मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान) सर्कस के योग्य मंत्री विश्वास सारंग 1947 में नेहरू के भाषण को देश की महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, तब सारंग का जन्म भी नहीं हुआ था। विभाग के मंत्री के तौर पर क्या सारंग बता सकते हैं कि कोरोना महामारी के दौरान बिस्तरों, ऑक्सीजन और रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कमी के कारण हुई हजारों लोगों की मौत के लिए भी क्या नेहरू जिम्मेदार थे?’’

कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा का मंत्रालय अजीबो गरीब लोगों से भरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक मंत्री मरम्मत के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ जाता है, एक मंत्री कहता है कि एक जोड़े को कितने बच्चे होने चाहिए तो एक मंत्री कहता है कि सेल्फी लेने के लिए उसे पैसे चाहिए और अब एक मंत्री 75 साल पहले दिए गए भाषण को आज की महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए