लाइव न्यूज़ :

बस चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था ड्राइवर, संचालक पर 10,000 का जुर्माना, चालक को हटाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2019 13:32 IST

दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की जान को खतरा भी हो सकता था।" उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर नगरीय प्रशासन और विकास आयुक्त द्वारा स्थानीय अफसरों को निर्देश दिये जाने के बाद "सूत्र सेवा" से जुड़े निजी क्षेत्र के बस संचालक पर नियम-कायदों के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही, संबंधित चालक को लोक परिवहन सेवा की ड्यूटी से हटा दिया गया। अधिकारी ने बताया, "चालक की इस लापरवाहीपूर्ण हरकत से बेहद व्यस्त रोड पर यातायात जाम हो रहा था।

बेहद व्यस्त मार्ग पर यात्री बस चलाते वक्त ड्राइवर के मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के एक लोक परिवहन उपक्रम ने इस वाहन के संचालक पर शुक्रवार को 10,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाया।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन और विकास आयुक्त पी. नरहरि द्वारा इस मामले का खुद संज्ञान लिये जाने के बाद यह कार्रवाई की गयी। उन्होंने बताया कि इंदौर प्रवास के दौरान नरहरि एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर जा रहे थे।

इस दौरान उन्होंने देखा कि खण्डवा रोड के आईटी पार्क चौराहे पर प्रदेश सरकार के लोक परिवहन उपक्रम "सूत्र सेवा" की बस का चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। अधिकारी ने बताया, "चालक की इस लापरवाहीपूर्ण हरकत से बेहद व्यस्त रोड पर यातायात जाम हो रहा था।

इसके साथ ही, दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की जान को खतरा भी हो सकता था।" उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर नगरीय प्रशासन और विकास आयुक्त द्वारा स्थानीय अफसरों को निर्देश दिये जाने के बाद "सूत्र सेवा" से जुड़े निजी क्षेत्र के बस संचालक पर नियम-कायदों के तहत 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही, संबंधित चालक को लोक परिवहन सेवा की ड्यूटी से हटा दिया गया। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया