लाइव न्यूज़ :

वाहन चालक ने लगाया पुलिस अधीक्षक पर आरोप, अधिकारी को हटाने का निर्देश

By भाषा | Updated: October 18, 2021 21:46 IST

Open in App

नारायणपुर, 18 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के वाहन चालक ने अपने अधिकारी के सरकारी वाहन को साफ नहीं रखने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वाहन चालक के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को वहां से हटाने का निर्देश दिया है।

पुलिस अधीक्षक ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उन्होंने वाहन चालक को सिर्फ फटकार लगाई है।

नारायणपुर जिले में सोमवार को पुलिस अधीक्षक उदय किरण के वाहन चालक जेललाल नेताम ने पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाया कि अधिकारी ने कार की सफाई नहीं होने पर उसकी पिटाई कर दी थी।

जिला अस्पताल में नेताम ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि सुबह जब वह अधिकारी के पास पहुंचा तब अधिकारी कार की सफाई नहीं होने पर नाराज हो गए और उसकी पिटाई कर दी।

अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि प्रथम दृष्टया नेताम के शरीर पर कोई बाहरी और आंतरिक चोट नहीं है तथा वह निगरानी में है और उसकी हालत स्थिर है।

वहीं सर्व अदिवासी समाज के नारायणपुर जिला इकाई के प्रमुख सोनू कोर्रम ने बताया कि आदिवासी समाज के सदस्यों ने अस्पताल में नेताम से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उसके साथ खड़े होने का आश्वासन दिया।

नारायणपुर जिले के कलेक्टर धर्मेश साहू ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि आदिवासी समाज ने वाहन चालक के साथ मारपीट की कथित घटना को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है और इन सभी मुद्दों पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वाहन चालक ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ को लिखे पत्र में कहा है कि पुलिस अधीक्षक ने उसके साथ मारपीट की है और वह ठीक से चल नहीं पा रहा है। चोटों की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उसने संघ से इसका संज्ञान लेने का अनुरोध किया है जिससे उसे न्याय मिल सके।

वर्ष 2015 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी उदय किरण ने आरोपों को निराधार बताया है और कहा है उन्होंन नेताम को ठीक तरह से काम करने के लिए केवल फटकार लगाई है।

इधर इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारी को हटाने का निर्देश दिया है। बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा होती है कि वे अपराधियों से सख़्त व्यवहार करें और अमर्यादित होकर मातहत कर्मचारी के साथ मारपीट करना क्षमा योग्य नहीं है।

असंयमित व्यवहार करने वाले नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक को हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट