लाइव न्यूज़ :

वर्तमान में दिल्ली में उपलब्ध कोविड-19 टीके की खुराकें आठ दिन चलेंगी: बुलेटिन

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त दिल्ली सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी टीकाकरण बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के पास कोविड रोधी टीके की अभी जितनी मात्रा है वह केवल आठ दिन चलेगी। बृहस्पतिवार सुबह तक दिल्ली सरकार के पास कोवैक्सिन की 3,37,670 खुराक और कोविशील्ड की 5,76,490 खुराक उपलब्ध थी।

बुलेटिन में कहा गया कि बुधवार को कोवैक्सिन की 48,260 खुराक और कोविशील्ड की 3,29,390 खुराक और आई थी। अब तक दिल्ली सरकार को कुल मिलाकर टीके की 1,07,98,960 खुराक दी गई है जिसमें से 27,33,660 खुराक कोवैक्सिन की थी और बाकी कोविशील्ड की।

शहर में टीके की 1,11,03,991 खुराक दी जा चुकी है जिसमें निजी अस्पतालों में दी गई खुराक शामिल है। इसमें से 80,02,411 पहली खुराक थी तथा 31,01,580 दूसरी खुराक थी। बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली की प्रतिदिन टीकाकरण क्षमता 1,77,496 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह