लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुलेंगे

By भाषा | Updated: March 11, 2021 12:54 IST

Open in App

देहरादून, 11 मार्च उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए 17 मई को प्रात: पांच बजे खोले जाएंगे।

चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर विधि विधान से रूद्रप्रयाग के उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने का मुहूर्त निकाला गया।

उन्होंने बताया कि बाबा केदार की डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल उखीमठ से 14 मई को रवाना होगी। केदारनाथ मंदिर के कपाट पिछले साल 16 नवंबर को बंद हुए थे।

इससे पहले, बसंत पंचमी को एक अन्य धाम बदरीनाथ के कपाट 18 मई को सुबह सवा चार बजे खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था। बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद कर दिए गए थे।

चौदह मई को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

गढवाल हिमालय के चार धामों के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट सर्दियों में भीषण ठंड और बर्फवारी की चपेट में रहने के कारण हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं जो अगले साल अप्रैल—मई में खुलते हैं।

वर्ष के करीब छह माह चलने वाली इस यात्र के दौरान देश—विदेश से लाखों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और चारधाम यात्रा को उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा