लाइव न्यूज़ :

अजमेर दरगाह के दीवान ने चरमपंथी संगठनों के उभार पर चिंता जताई

By भाषा | Updated: January 9, 2021 20:50 IST

Open in App

जयपुर, नौ जनवरी अजमेर दरगाह के दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने ऐसे चरमपंथी संगठनों के उभार पर शनिवार को चिंता जताई जो खुद को कथित तौर पर देश में मुसलमानों के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में पेश कर रहे हैं।

उन्होंने देश की विभिन्‍न दरगाहों के प्रमुखों को वेबिनार में संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्‍होंने कहा कि सूफीवाद इस्‍लाम के उच्‍चतम आदर्शों को मानता है और उसने हमेशा ही आतंकी व अतिवादी ताकतों को खारिज किया है।

दीवान ने आरोप लगाया,''पीएफआई, एसडीपीआई जैसे चरमपंथी संगठन खुद को देश में मुसलमानों के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही ये संगठन भारत में इस्‍लाम के एक ‘विशेष रूप’ को चलन में लाना चाहते हैं।''

उन्‍होंने आरोप लगाया कि ये संगठन देश में महत्‍वपूर्ण सूफी दरगाहों के पवित्र मंच को हड़पने की कोशिश में भी हैं ताकि अपने गुप्‍त एजेंडे को आगे बढ़ा सकें।

उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की शिक्षाओं को भी ‘ तोड़ मरोड़’ कर पेश करने की कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान