लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में सोमवार से खुलेगा जिले का 20वां पुलिस थाना

By भाषा | Updated: November 14, 2020 01:12 IST

Open in App

गाजियाबाद, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सोमवार को एक नया पुलिस थाना खुलेगा जिसके बाद जिले में कुल थानों की संख्या 20 हो जाएगी।

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा, “कवि नगर और मुराद नगर पुलिस थानों से क्षेत्रों को अलग करने के बाद बनाए गए नए मधुबन बापूधाम थाने में पुलिस निरीक्षक अमित कुमार खरी पहले थानी प्रभारी होंगे।”

उन्होंने कहा कि मधुबन बापूधाम थाना जिले का 20वां थाना होगा। इस साल जनवरी में जिले में दो अन्य थाने, कौशांबी और टीला मोरे खुले थे।

उन्होंने कहा, “मधुबन बापूधाम थाना शुरू में कॉलोनी में स्थित इलेक्ट्रिकल विभाग के भवन से संचालित होगा, लेकिन जल्द ही इसे नए भवन में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।”

उन्होंने कहा, “गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा जल्द ही इस के लिए उपयुक्त भूमि आवंटित होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं