लाइव न्यूज़ :

जबरन शादी समारोह रूकवाने वाले जिलाधिकारी को पद से मुक्त किया गया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:31 IST

Open in App

अगरतला, तीन मई पश्चिम त्रिपुरा के जिलाधिकारी (डीएम) को उनके आग्रह के बाद पद से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल को लागू कराने के दौरान जबरन शादी समारोह रूकवा दिया था।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि शैलेश कुमार यादव ने मुख्य सचिव मनोज कुमार को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है, लिहाज़ा पश्चिम त्रिपुरा डीएम के पद से उन्हें मुक्त किया जाए।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पीटीआई-भाषा के पास मौजूद पत्र में यादव ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने 26 अप्रैल 2021 की रात को हुई घटनाओं की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। पत्र के मुताबिक, यह घटनाएं अगरतला में कोरोना रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन कर मणिक्या कोर्ट और गोलप बगान में विवाह समारोहों के दौरान हुई थी।

मंत्रिमंडल के प्रवक्ता और राज्य के कानून मंत्री रत्नलाल नाथ ने कहा कि मुख्य सचिव ने यादव का पत्र स्वीकार कर लिया है और उन्हें पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

उद्योग एवं वाणिज्य के निदेशक हमेंद्र कुमार ने पश्चिम त्रिपुरा के डीएम का कार्यभार संभाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?