लाइव न्यूज़ :

मेरे अंदर का निर्देशक थोड़ा शांत बैठ गया लेकिन मैं कुछ दिलचस्प कर रहा हूं : फरहान अख्तर

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:37 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 11 जुलाई फरहान अख्तर को किसी फिल्म का निर्देशन किए एक दशक बीत गया है लेकिन फिल्म निर्माता-अभिनेता इसकी परवाह नहीं करते क्योंकि वह कैमरे के सामने विविध भूमिकाओं को निभाकर सौभाग्यशाली महसूस करते हैं।

अख्तर ने 2001 में ‘‘दिल चाहता है’’ से निर्देशन में कदम रखा था और उसे बाद ऋतिक रोशन के साथ 2004 में ‘‘लक्ष्य’’ और 2006 में शाहरुख खान अभिनीत ‘‘डॉन’’ का निर्देशन किया था। निर्देशक के तौर पर उनकी आखिरी फिल्म 2011 में आयी ‘‘डॉन 2’’ थी।

‘‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’’, ‘‘भाग मिल्खा भाग’’, ‘‘दिल धड़कने दो’’ और ‘‘द स्काई इज पिंक’’ जैसी फिल्मों में अभिनय से चर्चा में आए अख्तर ने कहा, ‘‘काफी हद तक यह सच है कि मेरे अंदर का निर्देशक चुप बैठ गया है क्योंकि मुझे दिलचस्प भूमिकाएं मिलने लगी। इतने वर्षों में मुझे जो काम करने को मिला उसके लिए मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं। जब चीजे आपके मुताबिक चलती हैं तो न कहना मुश्किल हो जाता है।’’

2008 में आयी संगीत ड्रामा फिल्म ‘‘रॉक ऑन’’ से अभिनय की शुरुआत करने वाले अख्तर ने एक साक्षात्कार में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘आपका जिंदगी के लिए एक डिजाइन है लेकिन जिंदगी का भी आपके लिए एक डिजाइन है इसलिए आपको सही संतुलन बैठाना होता है। लेकिन मैं अभिनय के अवसरों की तलाश करने के साथ ही निर्देशक के तौर पर काम करने पर भी विचार कर रहा हूं।’’

अभिनेता अपनी नयी फिल्म ‘‘तूफान’’ को लेकर उत्साहित हैं जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभायी है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘‘तूफान’’ अजीज अली उर्फ अज्जू भाई के अपराधी से राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज बनने की कहानी है। अख्तर और मेहरा ने इससे पहले 2013 में ‘‘भाग मिल्खा भाग’’ में एक साथ काम किया था।

अख्तर (47) ने कहा, ‘‘हम बहुत ही अजीब दौर में जी रहे हैं। हम बहुत उत्तेजित हो जाते हैं जिससे कई घाव लग जाते हैं। इन घावों पर मरहम लगाना कुछ ऐसा ही है जो हमने इस फिल्म में दिखाने की कोशिश की है। यह ऐसी फिल्म है जो संदेश देती है जो कुछ प्रासंगिक मुद्दों पर बात करती है।’’

इस फिल्म की कहानी अंजुम राजबली ने लिखी है। ‘तूफान’ शुक्रवार को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?