लाइव न्यूज़ :

भाजपा की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: September 7, 2021 18:31 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि ''भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है, उसके नेता जो कहते हैं, वे उसे करते नहीं हैं बल्कि जो कहते हैं उसका उल्टा ही करते हैं।''

मंगलवार को यहां जारी एक बयान में यादव ने कहा , ''भाजपा के सभी वादे सत्‍य की कसौटी पर झूठे ही निकले हैं और आठ महीने में घरेलू रसोई गैस की कीमत में 190 रूपये की वृद्धि हो गई है, जनकल्याण की यही भाजपाई कहानी है।''

उन्‍होंने कहा, ''भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने का सपना दिखाया, लोग उसके भ्रम में जीने लगें लेकिन किसी भी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, बल्कि उस कर्ज बढ़ गया, मंहगाई बढ़ गई।''

यादव ने आरोप लगाया कि जलशक्ति और नदी सफाई के नाम पर हजारों करोड़ों खर्च करने वाली भाजपा ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया, ''गौ संरक्षण के नाम पर सियासत करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गोवंश की बदहाली जारी है, गाय भूख-बीमारी से मर रही हैं और उनकी अकाल मृत्यु के दुःखद समाचार मिलते रहते है।'' उन्‍होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार या राज्‍य सरकार दोनों ने जनसामान्य को तकलीफ देने के अलावा कुछ नहीं दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?