लाइव न्यूज़ :

भारतीय भाषाओं को मजबूत बनाकर एवं संरक्षित करके ही देश का विकास संभव है : अन्नपूर्णा देवी

By भाषा | Updated: September 23, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भारतीय भाषाओं को मजबूत बनाने की जरूरत को रेखांकित करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति, क्षेत्रीय बोलियों और भारतीय भाषाओं में पठन-पाठन के अवसर पैदा करके स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर तक संपर्क के एक माध्यम के रूप में कार्य करेगी।

अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षा मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आज ‘समग्र शैक्षिक विकास के लिए भारतीय भाषाओं के सुदृढ़ीकरण’ पर एक राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित करते हुए यह बात कही ।

शिक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘ देश की एकता और अखंडता के लिए भारतीय भाषाओं का संरक्षण और संवर्धन महत्वपूर्ण है। इस दृष्टि से भारतीय भाषाओं की ओर उचित ध्यान नहीं दिया गया और उनकी देखभाल सही तरीके से नहीं की गई।’’

शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि देश ने पिछले 50 वर्षों में 220 से अधिक भाषाओं को खो दिया है। इस स्थिति को देखते हुए भारतीय भाषाओं के पठन और पाठन को हर स्तर पर स्कूली और उच्च शिक्षा के साथ जोड़ने की जरूरत है।

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्षेत्रीय बोलियों और भारतीय भाषाओं में पठन-पाठन के अवसर पैदा करके स्थानीय से लेकर वैश्विक स्तर के बीच संपर्क के एक माध्यम के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय भाषाओं को मजबूत बनाकर और संरक्षित करके ही देश का विकास संभव है।

उन्होंने शिक्षार्थियों और शिक्षकों सहित शिक्षा के क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भारतीय भाषाओं को मजबूत करने की दिशा में अकादमिक और सामाजिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू