लाइव न्यूज़ :

रेल कोच कारखाने के जरिये सोनीपत जिले के विकास को मिलेगी नई गति: कौशिक

By भाषा | Updated: December 4, 2021 22:31 IST

Open in App

सोनीपत, चार दिसंबर हरियाणा की सोनीपत संसदीय सीट से सांसद रमेश कौशिक ने शनिवार को कहा कि रेल कोच कारखाने की स्थापना इस क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम करेगी।

कौशिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ रेल कोच कारखाने में जारी कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इस रेल कोच कारखाने से लोगों को रोजगार मिलेगा और यहां के उद्योग धंधों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस कारखाने के शुरू होने के बाद सोनीपत जिले को पूरे देश में एक अलग पहचान मिलेगी।

कौशिक ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेल कोच कारखाने का कार्य समय सीमा के अंदर पूरा कर इसे शुरू किया जाए ताकि इस क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें।

सांसद ने इससे पहले रेलवे अधिकारियों के साथ सोनीपत रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश के रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस करके विकसित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र