लाइव न्यूज़ :

युवाओं के सपनों को रौंद रही है 'बुल्डोजरनाथ' की विध्वंसक सरकार : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 26, 2021 21:05 IST

Open in App

लखनऊ, 26 दिसंबर कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को 'बुल्डोजरनाथ' की संज्ञा देते हुए रविवार को कहा कि उनकी विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है।

कांग्रेस ने यह आरोप पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में रविवार को आयोजित होने वाली पांच किलोमीटर की मैराथन दौड़ के आयोजन की अनुमति देने से पुलिस के इनकार के एक दिन बाद लगाया है।

प्रदेश कांग्रेस में सिलसिलेवार ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा "बुल्डोजरनाथ की विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कभी पेपर लीक करके, कभी भर्ती न निकाल कर, कभी लाठी बरसा कर। इस बार तमाम बहादुर लड़कियों के सपनों पर योगी की महिला विरोधी सोच का ​बुल्डोजर चला है।"

पार्टी ने एक अन्य ट्वीट में मैराथन की अनुमति नहीं दिए जाने की तरफ इशारा करते हुए कहा "प्रदेश की बेटियां पूछ रही हैं। भाजपा ने कार्यक्रम किया, तब कोविड नहीं था? खुद चुनावी रैलियां कर रहे हैं, तब कोविड नहीं है? योगी जी, महिला शक्ति का रास्ता रोकना आपको भारी पड़ेगा।"

कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में कहा "डरपोक भाजपा सरकार का महिला विरोधी षडयंत्र प्रदेश की बेटियां खूब समझ रही हैं। किसानों की राह में कील-कांटे बिछाने वाले षडयंत्रकारी अब बेटियों का रास्ता रोक रहे हैं। लेकिन उड़ान भरने को बेताब इन बेटियों को हिसाब देना होगा।"

पार्टी ने झांसी में आयोजित मैराथन का एक वीडियो टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा "झांसी में उमड़े इसी सैलाब को देखकर योगी डर गए। लेकिन वे ये नहीं जानते कि जिसका वक्त आ गया है, उसे दुनिया की को​ई ताकत रोक नहीं सकती। बिना सरकारी बसें और सरकारी तंत्र लगाए, आज झांसी में दस हजार से अधिक लड़कियां 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मैराथन में दौड़ने उतरीं। आज प्रदेश की हर लड़की इस नारे के साथ है।"

इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी रविवार को ट्वीट कर इस मसले पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला किया।

उन्होंने कहा ''योगी आदित्यनाथ जी आप लड़कियों को नियंत्रित करने जैसी महिला विरोधी बात करते हो, इसलिए आपने लखनऊ में लड़कियों की मैराथन नहीं होने दी। झांसी की लड़कियों ने आपको एक संदेश भेजा है कि लड़कियां सहेंगी नहीं, अपने हक के लिए लड़ेंगी। अगर आप रैली कर सकते हो तो लड़कियां भी दौड़ेंगी।''

गौरतलब है कि राजधानी लखनऊ में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति निरस्‍त किए जाने के बाद शनिवार की शाम को कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ पुलिस आयुक्‍त के कैंप कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैराथन दौड़ प्रतियोगिता की अनुमति इसलिए नहीं मिली क्योंकि प्रदेश की लड़कियों का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है।

कांग्रेस महासचिव एवं उत्‍तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा के निर्देश पर पार्टी को रविवार को राजधानी के गौतमपल्‍ली थाना इलाके के 1090 चौराहे से लड़कियों की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करना था।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अनुमति निरस्त होने के बावजूद बहुत सी लड़कियां रविवार की सुबह 1090 चौराहे पर पहुंची और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी दर्ज कराई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर पुलिस आयुक्त डी. के. ठाकुर ने 'पीटीआई-भाषा' से शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने मैराथन दौड़ की अनुमति मांगी थी लेकिन इजाजत नहीं दी गई तो वे लोग इसके विरोध में प्रदर्शन करने आए थे।

उन्होंने बताया कि पार्टी पदाधिकारियों से कहा गया कि वे मैराथन दौड़ न करें बल्कि ‘बंद स्थान’ पर कोई कार्यक्रम कर लें जिसकी अनुमति दे दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?