लाइव न्यूज़ :

सोलापुर के उपमहापौर को पुलिस ने दो साल के लिए तड़ीपार किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:47 IST

Open in App

पुणे, आठ दिसंबर महाराष्ट्र में सोलापुर शहर की पुलिस ने स्थानीय नगर निकाय के उपमहापौर राजेश काले को दो साल के लिए तड़ीपार कर दिया है। उनके खिलाफ उगाही, सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने समेत कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि काले को सोलापुर और उस्मानाबाद जिलों तथा पुणे जिले के इंदापुर तहसील से तड़ीपार किया गया है।

भाजपा पार्षद काले को इस साल के शुरू में पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है और कहा है कि वह पुलिस के तड़ीपार करने वाले आदेश के खिलाफ अदालत से इंसाफ की मांग करेंगे।

भाजपा ने काले के खिलाफ उगाही का मामला दर्ज होने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया था।

पुलिस ने कहा कि काले के खिलाफ संगीन धाराओं में कई मामले दर्ज हैं जैसे उगाही, सरकारी कर्मचारियों पर हमला, लोगों और सरकारी कर्मचारियों को धमकाना आदि। काले पर अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध काम करने, लोक सेवक को ड्यूटी करने से रोकने के आरोप हैं।

सोलापुर शहर की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वैशाली कुदाकर ने कहा, “ हमने काले को दो साल के लिए सोलाहपुर शहर , सोलापुर जिले, उस्मानाबाद जिले और पुणे जिले की इंदापुर तहसील से तड़ीपार कर दिया है।”

एक वीडियो संदेश में काले ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मामले राजनीति से प्रेरित है और उनपर हत्या, बलात्कार, लूट जैसा कोई मामला नहीं है। पार्षद ने कहा कि वह न तो अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं और न ही अवैध बालू खनन करते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ मामले प्रदर्शनों से संबंधित हैं जो उन्होंने लोगों और उनके कामों के लिए किए थे।

इस बीच पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) पार्षद के बेटे चेतन नागेश गायकवाड़ को भी सोलापुर शहर, सोलापुर जिला, उस्मानाबाद जिला और पुणे जिले की इंदापुर से तड़ीपार कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गायकवाड़ के खिलाफ, हत्या, हथियारों का इस्तेमाल कर लोगों में डर पैदा करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल और अमेरिका ने ईरान पर किए बड़े हमले, 25 से अधिक लोगों की मौत?, जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए