लाइव न्यूज़ :

उप राज्यपाल ने बेड की उपलब्धता की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दिया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी के मद्देनजर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को अधिकारियों को हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में लोगों को सूचित किया जा सके।

एक अधिकारी ने बताया कि उप राज्यपाल ने मरीजों और उनकी साथ आने वाले व्यक्तियों के सहयोग के लिए सहायता डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया है।

बैजल ने दिल्ली में कोविड से बचने के लिए अनुकूल व्यवहार सुनिश्चित कराने के कदमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए सभी एजेंसियों और संबंधित पक्षों की ओर से सतत और समन्वय के साथ प्रयास करने की जरूरत है।

उप राज्यपाल ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि भीड़ होने वाली अवधि के दौरान दिशानिर्देशों की अनुपालना कराने के लिए लोगों की आक्रामक ढंग से तैनाती की जाए।

अधिकारी ने बताया, ‘‘उप राज्यपाल ने मुख्य सचिव विजय देव से कहा कि वह हेल्पलाइन सुनिश्चित करें ताकि लोगों को अस्पतालों में बेड की उपलब्धता के बारे में सूचित किया जाए। उन्होंने हर अस्पताल में मरीजों और उनके साथ आए लोगों की मदद के लिए सहायता डेस्क बनाने का भी निर्देश दिया है।’’

कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को घोषणा की थी कि दिल्ली में इस सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा तथा 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद किया जाएगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में कोरोना के 16,699 नए मामले आए और 112 मरीजों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?