लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने गुजरात की तरह अन्य राज्यों के लिए भी केंद्र की मदद की मांग की

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:04 IST

Open in App

पुणे, 21 मई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात ‘ताउते’ से प्रभावित गुजरात के लिए जिस तरह 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की, उसी तरह अन्य राज्यों की भी मदद करनी चाहिए।

पवार ने पुणे में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चक्रवात गुजरात की ओर चला गया, लेकिन मुंबई के कुछ भाग, पालघर, ठाणे और कोंकण के जिले इससे प्रभावित हुए हैं और जिलाधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों को नुकसान के आकलन के निर्देश दिए गए हैं।’’

पवार ने दावा किया कि आरंभिक कार्यक्रम के मुताबिक संभावना थी कि प्रधानमंत्री महाराष्ट्र आते और मुंबई का दौरा करने के बाद गुजरात जाते।

पवार ने कहा कि लेकिन आखिरी समय में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और वह सीधे गुजरात गए जहां उन्होंने हालात का आकलन करने के बाद तत्काल 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने कहा, ‘‘जिस तरह गुजरात के लिए 1,000 करोड़ रुपये की घोषणा की गयी, उचित होगा कि अन्य राज्यों के लिए भी सहायता राशि की घोषणा की जाए। इन राज्यों के लोगों को भी लगेगा कि प्रधानमंत्री उनपर ध्यान दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह