लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के दौरे पर अगले हफ्ते परिसीमन आयोग सभी पार्टियों के नेताओं से अलग-अलग मिलेगा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 20:08 IST

Open in App

श्रीनगर, दो जुलाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आगे ले जाते हुए परिसीमन आयोग ने सभी राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और जम्मू कश्मीर के पंजीकृत राजनीतिक दलों को अगले हफ्ते केंद्र शासित प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान अलग-अलग बैठकों के लिए आमंत्रित किया है। अधिकारियों ने यहां शुक्रवार को यह जानकारी दी।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा के नेतृत्व में आयोग नागरिक समाज समूहों और इस तरह के अन्य संगठनों के साथ अलग-अलग बैठकें भी कर सकता सकता है। हालांकि, इन समूहों और संगठनों को अपने-अपने उपायुक्तों (डीसी) के माध्यम से इसके लिए पूर्व अनुमति और समय लेना होगा।

आयोग छह से नौ जुलाई तक जम्मू कश्मीर की चार दिवसीय यात्रा करेगा और वहां नये विधानसभा क्षेत्र सृजित करने की कवायद के तहत प्रत्यक्ष रूप से जानकारी जुटाने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं तथा अधिकारियों से बातचीत करेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं के साथ 24 जून की बैठक के दौरान कहा था कि परिसीमन कार्य को शीघ्रता से करना होगा ताकि एक निर्वाचित सरकार गठित करने के लिए चुनाव हो सके। ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनाव अगले छह से नौ महीनों में हो सकते है।

अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रत्येक पंजीकृत, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधि को अलग-अलग समय दिया जाए, ताकि उनमें से प्रत्येक के साथ अलग-अलग चर्चा हो सके।

आयोग राजनीतिक दलों और उसके नेताओं के साथ श्रीनगर में छह जुलाई को और जम्मू में आठ जुलाई को बाचतीत करेगा।

अधिकारियों ने बताया कि तीन सदस्यीय आयोग में जम्मू कश्मीर के मुख्य चुनाव अधिकारी तीसरे सदस्य हैं। आयोग डीसी के साथ भी अलग से बातचीत करेगा। परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 83 से बढ़ कर 90 हो जाएगी। विधानसभा की 24 सीटें रिक्त बनी रहेंगी क्योंकि वे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में पड़ती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू