लाइव न्यूज़ :

लद्दाख से भाजपा सांसद के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने रक्षा मंत्री, गृह राज्य मंत्री से भेंट की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 01:13 IST

Open in App

लेह, 11 नवंबर लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी से नयी दिल्ली में मुलाकात की।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, शिष्टमंडल ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए भूमिगत बंकर बनाने सहित तमाम मांगों से मंत्रियों को अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि शिष्टमंडल ने चीन से सटी सीमा पर पाबंदियों में स्थानीय लोगों के लिए नरमी लाने का अनुरोध किया ताकि वह सीमा के पास के मैदानों में अपने पशुओं को चराने ले जा सकें।

प्रवक्ता ने कहा कि शिष्टमंडल में लद्दाख स्वायत हिल विकास काउंसिल के नव-निर्वाचित प्रमुख-सह-सीईओ ताशी ग्यालसन भी शामिल थे।

यह छठवें लद्दाख स्वायत हिल विकास काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों का पहला दौरा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह