लाइव न्यूज़ :

बाघ का सड़ा शव मिला, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

By भाषा | Updated: June 2, 2021 14:13 IST

Open in App

सिवनी (मप्र), दो जून मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच नेशनल पार्क के घाटकोहका बफर वन क्षेत्र के तहत मोहगांव के जंगल में एक वृद्ध नर बाघ का सड़ा हुआ शव मिला है। आपसी संघर्ष के बाघ की मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

पेंच राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र निदेशक एवं मुख्य वन संरक्षक विक्रम सिंह परिहार ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मंगलवार, एक जून को पेंच टाइगर रिज़र्व सिवनी अंतर्गत घाटकोहका बफर परिक्षेत्र में मोहगांव के पास गश्ती दल को एक प्रौढ़ नर बाघ मृत अवस्था में मिला। दल ने इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर वरिष्ठ वन अधिकारी, वन्य प्राणी चिकित्सक और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे।

परिहार ने बताया कि वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा शव परीक्षण किया गया। बाघ के शरीर के समस्त अवयव जैसे बाल, नाखून, दांत आदि सुरक्षित अवस्था में मिले हैं। डॉग स्क्वाड द्वारा एक किलोमीटर क्षेत्र की अच्छी तरह से जांच कराई गई। इसमें कहीं कोई अप्रिय स्थिति नही पाई गई।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक द्वारा शव परीक्षण के बाद प्रयोगशाला जांच हेतु आवश्यक नमूने एकत्र कर लिए हैं। इसके बाद एनटीसीए के दिशा निर्देशों के मुताबिक अधिकारियों की उपस्थिति में बाघ का शव जला दिया गया है।

उप निदेशक एमबी सिरसिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मृत बाघ का शव 8 से 10 दिन पुराना होने का अनुमान है। बाघ के शरीर का ज्यादातर हिस्सा सड़ चुका था। बाघ की खाल और हड्डियां ही शेष बची था। बाघ की उम्र 12 से 14 साल के बीच होने का अनुमान है। मौके पर आपसी संघर्ष के निशान पाए गए हैं, लेकिन फॉरेसिंक रिपोर्ट मिलने के बाद सपष्ट हो सकेगा कि बाघ की मौत आपसी लड़ाई में हुई है या मौत का कोई अन्य कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां