लाइव न्यूज़ :

मेट्रो चलाने पर बोले दिल्ली के परिवहन मंत्री, कहा- फैसला केंद्र का होगा, स्टेशन पर ज्यादा भीड़भाड़ होने पर रोक दिया जाएगा प्रवेश

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 15:03 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने डेढ़ महीने के बंद मेट्रो चलाने की तैयारी कर ली है अब अनुमति मिलने पर इसका परिचालन शुरू किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में मेट्रो चलाने का फैसला केंद्र का होगा।उन्होंने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मेट्रो चलाने के लिए तैयार है। कैलाश गहलोत ने कहा कि हर स्टेशन पर थर्मल चेकिंग होगी और उचित सैनिटाइजेशन किया जाएगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण दिल्ली मेट्रो बंद पड़ी है। हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इसे चलाने के लिए ट्रायल चालू कर दिया है, लेकिन अभी भी अनुमति का इंतजार है। इस बीच दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोग ने कहा है कि मेट्रो चलाने का फैसला केंद्र का होगा, जबकि डीएमआरसी मेट्रो चलाने के लिए तैयार है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "दिल्ली में मेट्रो चलाने का फैसला केंद्र का होगा, जबकि डीएमआरसी मेट्रो चलाने के लिए तैयार है। हर स्टेशन पर थर्मल चेकिंग होगी, उचित सैनिटाइजेशन और इस दौरान करेंसी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित नहीं किया जाएगा।"

कैलाश गहलोग ने आगे कहा, "अगर किसी स्टेशन पर भीड़भाड़ होगी तो लोगों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। केवल मुख्य स्टेशन खोले जाएंगे, ताकि हम अपनी पूरी श्रमशक्ति वहां डाल सकें।"

दिल्ली में 8470 लोग हो चुके हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में अब तक 8470 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 115 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में अब तक 3045 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में करीब 82 हजार लोग

देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 81970 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। देशभर में 2649 लोगों की कोविड-19 के कारण जान जा चुकी है, जबकि 27919 लोग ठीक भी हुए है। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी कोरोना के 51401 एक्टिव केस देश में मौजूद है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनदिल्ली सरकारभारत सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित