लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल चुनाव में सुरक्षा बलों की तैनाती में केंद्रीय पर्यवक्षकों का फैसला अंतिम हो: भाजपा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी मांगों की सूची के साथ निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे गुजारिश की कि राज्य में चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती का अंतिम अधिकार केंद्रीय पर्यवेक्षकों को हो।

राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि प्रतिनिधमंडल ने दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डाक मत पत्र से मत देने संबंधी प्रावधान के दुरुपयोग को लेकर आयोग को अपनी चिंताओं से अवगत कराया और कहा कि ऐसे लोगों के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जा सकती है।

निर्वाचन आयोग पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस प्रकार की व्यवस्था कर चुका है।

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दासगुप्ता ने कहा कि ‘‘पक्षपातपूर्ण’’ राज्य प्रशासन इन प्रावधानों का दुरुपयोग कर सकता है।

भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल में दासगुप्ता के अलावा पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित कुछ अन्य नेता शामिल थे।

पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो