लाइव न्यूज़ :

बिहार में मृतक ने जीता पंचायत चुनाव

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:07 IST

Open in App

जमुई (बिहार), 27 नवंबर बिहार के जमुई जिले में एक मृत व्यक्ति ने अपनी ही मौत से पैदा हुयी “सहानुभूति” के कारण पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की है। चुनाव बुधवार को हुए थे।

यह हास्यास्पद त्रासदी जिले में तब सामने आई जब अधिकारी 24 नवंबर को हुए चुनाव में विजय हासिल करने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंप रहे थे।

इस दौरान, खैरा ब्लॉक के अंतर्गत दीपकरहर गांव में वार्ड संख्या दो पर जीत दर्ज करने वाले सोहन मुर्मू कहीं नहीं मिले। खैरा के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) राघवेंद्र त्रिपाठी ने कहा, “पूछताछ करने पर पता चला कि मतदान संपन्न होने से एक पखवाड़े पहले छह नवंबर को ही मुर्मू की मौत हो गई थी।”

दीपकरहर झारखंड की सीमा से लगते क्षेत्र में स्थित है जहां मुख्य रूप से आदिवासी लोग रहते हैं। बीडीओ ने कहा, “मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 28 मतों से पराजित किया। मुर्मू के परिजनों ने कहा कि मुर्मू बीमार थे और चुनाव जीतना उनकी अंतिम इच्छा थी, इसलिए वे चुप रहे। गांव के किसी व्यक्ति ने भी हमें इसकी जानकारी नहीं दी। ऐसा लगता है कि उन सभी ने मुर्मू की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उन्हें वोट दिया।”

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों के भोलेपन के कारण अधिकारियों का काम बढ़ गया है। त्रिपाठी ने कहा, “जीत का प्रमाण पत्र किसी को भी नहीं दिया जा सकता। हम राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर इसकी जानकारी देंगे और अनुरोध करेंगे कि संबंधित वार्ड के चुनाव रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू