लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों का कर्ज नहीं चुकाया जा सकता : केजरीवाल

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के मौके पर कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान दिन-रात लोगों की सेवा करने वाले चिकित्सकों का कर्ज ताउम्र नहीं चुकाया जा सकता।

हर साल एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन तथा पुण्यतिथि होती है और उन्हीं की याद में यह दिन मनाया जाता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ कोरोना वायरस वैश्विक महामारी में हमारे चिकित्सकों ने कई-कई दिनों तक बिना सोए दिन-रात लोगों की सेवा की है, हम उनका यह कर्ज़ ताउम्र नहीं चुका सकते। ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ पर हमारे सभी चिकित्सकों को सलाम, जिन्होंने इस महामारी में लाखों लोगों की जान बचाकर उनके परिवारों को बिखरने से बचाया। ’’

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) की ओर से मध्य जून में उपलब्ध कराए आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण से करीब 730 चिकित्सकों की मौत हुई है। इनमें से बिहार में सर्वाधिक 115, दिल्ली में 109, उत्तर प्रदेश में 79, पश्चिम बंगाल में 62, राजस्थान में 43, झारखंड में 39 और आंध्र प्रदेश में 38 चिकित्सकों की मौत हुई। आईएमए के अनुसार, कोविड-19 की पहली लहर में 748 चिकित्सकों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह