लाइव न्यूज़ :

बारिश में अचानक बहा कोयला खदान का मलबा : तीन लड़कों की दबकर मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 19:08 IST

Open in App

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 22 जून सोनभद्र जिले के शक्तिनगर क्षेत्र में बुधवार को बारिश के कारण बहे एक कोयला खदान के भारी मलबे में दबकर तीन लड़कों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शक्तिनगर थाना क्षेत्र के हरदहवा बस्ती निवासी राधेश्याम (13), विक्की (12), दीनानाथ (13) और अभिषेक (12) सुबह शौच के लिये अपने घरों से निकले थे। बाद में राधेश्याम, विक्की और दीनानाथ के शव एक नाले में बहे खदान के मलबे में दबे पाये गये। वहीं अभिषेक जख्मी हालत में मिला।

सूत्रों ने बताया कि ऐसा लगता है कि बारिश होने के कारण नाले के ऊपर की तरफ़ इकट्ठा किया गया कोयला खदान से निकलने वाले कचरे का बड़ा ढेर अचानक बहने लगा और नाले में आने से उसकी तीव्रता और बढ़ गयी। यही वजह है कि चारों लड़के उसमें दब गये।

पुलिस ने घायल लड़के अभिषेक को शक्तिनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है तथा मृतकों के शवों को परिजनों को सौंपने की कार्यवाही की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए