लाइव न्यूज़ :

चमोली आपदा में मृतकों की संख्या 71 हुई

By भाषा | Updated: February 26, 2021 19:46 IST

Open in App

गोपेश्वर, 26 फरवरी यहां कालेश्वर में अलकनंदा नदी के किनारे शुक्रवार को एक और शव मिलने से उत्तराखंड के चमोली में हाल में आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।

चमोली के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के आपदाग्रस्त स्थानों से अब तक कुल 71 शव एवं 30 मानव अंग बरामद हुए हैं जिनमें से 40 शवों एवं एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है उन सभी का डीएनए संरक्षित किया गया है ।

इसके अलावा, त्रासदी में अभी 133 अन्य लोग लापता है जिनकी तलाश के लिए लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी तपोवन पहुंचकर वहां चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया।

भारती क्षतिग्रस्त तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की बैराज साइट पर भी गईं और वहां एनटीपीसी के साथ राहत एवं बचाव में लगी एजेंसियों की हौसला अफजाई की।

गौरतलब है कि सात फरवरी को चमोली की ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ़ से एनटीपीसी की 520 मेगावाट क्षमता की तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना को भारी क्षति पहुंची थी जबकि 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना पूरी तरह से तबाह हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल