लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता और उनके परिवार के दो सदस्यों की मौत का बदला लिया गया: रविंदर रैना

By भाषा | Updated: September 26, 2021 16:52 IST

Open in App

जम्मू, 26 सितंबर जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पार्टी के एक नेता और उनके भाई तथा पिता की हत्या का बदला पूरा हो गया है। उन्होंने इन दो आतंकवादियों के मारे जाने पर सुरक्षा बलों को सलामी दी, जिनमें से एक आतकंवादी पिछले साल बांदीपोरा में तिहरे हत्याकांड में शामिल था।

भाजपा नेता शेख वसीम बारी, उनके भाई उमर सुल्तान और पिता बशीर अहमद शेख की पिछले साल जुलाई में बांदीपोरा थाने के पास उनकी दुकान के बाहर आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

कश्मीर जोन पुलिस ने रविवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ के बाद ट्वीट किया, ''भाजपा नेता दिवंगत वसीम बारी, उनके पिता और भाई का हत्यारा मुठभेड़ में मारा गया।''

रैना ने कहा कि बांदीपोरा के वाट्रिना इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों के समान ही शेष आतंकवादियों और राष्ट्र के खिलाफ साजिश रचने वालों का भी यही हश्र होगा।

रैना ने एक बयान में कहा, ''जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने आतंकवादियों को मारकर भाजपा के एक युवा नेता की हत्या का बदला लिया, जिनकी उनके भाई और पिता के साथ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।''

भाजपा नेता ने कहा, ''हम सुरक्षा बलों को सफलता के लिए सलाम करते हैं और मुझे यकीन है कि शेष आतंकवादियों और देश के खिलाफ साजिश रचने वालों का घाटी से सफाया हो जाएगा। उनका भी यही हश्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों