लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा में गतिरोध जारी, भाजपा विधायकों ने किया मुख्यमंत्री आवास तक मार्च

By भाषा | Updated: March 18, 2021 21:17 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 18 मार्च ओडिशा विधानसभा की कार्यवाही लगातार छठे दिन बृहस्पतिवार को भी बाधित हुई। वहीं, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रदर्शनकारी भाजपा विधायकों से अपने आवास पर मुलाकात की और धान की खरीद मुद्दे पर उनसे बातचीत की।

राज्य में उस वक्त एक अनूठा दृश्य भी देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री यहां नवीन निवास के बाहर धरना दे रहे भाजपा विधायकों से मिलने आए।

बीजद, कांग्रेस और भाजपा, तीनों ही दलों के विधायकों द्वारा विधानसभा में शोरगुल करने के कारण सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद भाजपा सदस्य मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें नहीं होने के बाद वे चिलचिलाती धूप में तीन किमी पैदल चल कर नवीन निवास पहुंचे।

भाजपा एवं विपक्ष के नेता पी.के. नाइक ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री को ढूंढने जा रहे हैं क्योंकि वह विधानसभा में नजर नहीं आए, जबकि धान की खरीद के मुद्दे को लेकर सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सदन का नेता होने के नाते यह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह मुद्दे का हल करें। ’’

मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर भाजपा विधायक मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गये क्योंकि वह (मुख्य द्वार) बंद था।

हालांकि, जब पटनायक खुद ही मुख्य द्वारा पर आए और उन्हें परिसर के अंदर आने के लिए आमंत्रित किया तब वे नवीन निवास के अंदर गये।

भाजपा सदस्यों ने कुछ मिनट तक पटनायक के साथ बातचीत की और फिर लौट गये।

भाजपा और कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार संचालित विभिन्न मंडियों में सरकारी उदासीनता के चलते किसानों की धान की खरीद नहीं हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए