लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा हुई समाप्त

By भाषा | Updated: March 19, 2021 23:25 IST

Open in App

चेन्नई, 19 मार्च तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समय सीमा शुक्रवार शाम समाप्त हो गई।

मुख्य चुनाव अधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 234 सीटों पर कुल 6,357 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इनमें 5,398 पुरुष, 956 महिला और तीन ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं।

प्रमुख उम्मीदवारों में अन्नाद्रमुक से मुख्यमंत्री के. पलानीस्वमी, उप मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेलवम, जबकि द्रमुक से पार्टी प्रमुख एम. के. स्टालिन शामिल हैं। वहीं, मक्कल निधि मैयम प्रमुख कमल हासन भी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रमुख एल मुरूगन, अदाकारा-नेता खुशबू सुंदर ने भी नामांकन दाखिल किया है।

इस चुनाव में, भाजपा और पीएमके अन्नाद्रमुक की मुख्य सहयोगी है, जबकि द्रमुक के सहयोगियों में कांग्रेस, माकपा और भाकपा तथा वीसीके शामिल हैं।

कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी नामांकन दाखिल किया गया है। वहां भी छह अप्रैल को चुनाव होंगे। करीब 19 नामांकन दाखिल किये गये हैं।

नामांकन पत्रों की जांच 20 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 मार्च है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी