लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे का शव सड़क पर पड़ा मिला, हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: November 19, 2021 22:47 IST

Open in App

हापुड़ (उत्तर प्रदेश), 19 नवंबर जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र में राजमार्ग पर शव फेंकने की घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सड़क पर अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने मृतक की जेब से मिले पहचानपत्र और मोबाइल फोन के आधार पर उसकी शिनाख्त दिल्ली के थाना करावल नगर के शिवविहार कालोनी निवासी त्रिलोक सिंह के रूप में की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की सूचना पाकर सिंभावली पहुंचे दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा सोरान सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि त्रिलोक अपने दोस्तों पवन पाल, दीपक और साजिद के साथ 18 नवंबर की शाम करीब साढे पांच बजे दो बाइक से गढ़गंगा के लिए निकले थे।

पुलिस ने बताया कि त्रिलोक और दीपक एक ही बाइक पर सवार थे। त्रिलोक का शव मिला है, लेकिन दीपक का फिलहाल कोई अता-पता नहीं है। वहीं पवन और साजिद ने फोन पर बताया कि वे लोग रास्ता भटककर हरिद्वार पहुंच गए हैं।

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के सामने एक कबाड़ी के व्यापारिक प्रतिष्ठान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में शव फेंकने की पूरी घटना कैद हुई है।

एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि शव के पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का सही पता चलेगा।

सिंभावली थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह का कहना है कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं