लाइव न्यूज़ :

कुएं में मिली विवाहिता का शव,चार दिन बाद होनी थी विदाई

By भाषा | Updated: September 24, 2021 20:20 IST

Open in App

भदोही (उप्र) 24 सितम्बर उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शादी के बाद पहली विदाई होने से मात्र चार दिन पहले एक नवविवाहिता का शव शुक्रवार को एक कुएं से बरामद किया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

भदोही के पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त सीता देवी (20) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि उसकी शादी वाराणसी के मिर्जामुराद इलाके के धर्मेंद्र पटेल से बीते दिसंबर में हुयी थी ।

सिंह ने बताया कि शादी के बाद सीता देवी की विदाई नहीं हुई और वह अपने मायके (पिता के घर) में ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि उसकी विदाई 28 सितम्बर को होनी थी कि इसी बीच शुक्रवार को उसका शव पाया गया।

उन्होंने परिवार वालों के हवाले से बताया कि मानसिक संतुलन बिगड़ जाने से सीता का इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि सीता ने चार माह पहले भी गांव के ही कुयें में कूद कर जान देने की कोशिश की थी जिसे लोगों ने देख लिया और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

बृहस्‍पतिवार की सुबह वह घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटने पर पिता ने देर रात पुलिस को सूचना दी और आज सुबह गांव से बाहर एक कुएं में उसका शव पाया गया।

इस बीच, प्रदेश के आगरा जिले के बाह थाने के बिजौली पक्की तलैया गांव में शुक्रवार को पूजा (22) नामक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली ।

पुलिस ने बताया कि युवती ने किन परिस्थितियों में उक्त कदम उठाया यह जांच का विषय है, फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे