लाइव न्यूज़ :

कुंडली बॉर्डर पर जारी धरने में शामिल होने आये पंजाब के किसान का शव मिला

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:54 IST

Open in App

सोनीपत, 17 दिसम्बर केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा में सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर जारी धरने में शामिल होने पंजाब से आये एक किसान का शव प्याऊ मनियारी के पास ड्रेन नम्बर-आठ में मिला है।

पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के बाद शव ग्रामीणों को सौंप दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसानों के आंदोलन को समर्थन दे रहे पंजाब के जिला संगरूर के गांव चिन्हरा के रहने वाले भीम सिंह नंबरदार (38) आज सुबह घूमने गए थे।

कुंडली के थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे किसान का शव ड्रेन में मिलने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे ग्रामीणों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

भीम सिंह के गांव के रहने वाले गुरमीत सिंह ने बताया कि वह लगातार धरना स्थल पर खानपान का सामान लेकर आ रहे थे। वह फिलहाल प्याऊ मनियारी के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रालियों में रुके थे।

गुरमीत सिंह ने कहा कि भीम सिंह की दो बेटियां है। वह लंबे समय से भारतीय किसान यूनियन एकता के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मौत प्रशासन की लापरवाही से हुई है।

उन्होंने हरियाणा और पंजाब सरकार से किसान के परिवार को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे