खेत में मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: January 5, 2021 14:03 IST2021-01-05T14:03:46+5:302021-01-05T14:03:46+5:30

The dead body of a youth found in the field | खेत में मिला युवक का शव

खेत में मिला युवक का शव

नोएडा, पांच जनवरी थाना जेवर क्षेत्र के मोहल्ला रावतिया में रहने वाले एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर ने बताया कि गौतम भारती का शव सोमवार को जेवर क्षेत्र के एक खेत में मिला है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई पुरुषोत्तम भारती ने थाना जेवर में  सूचना दी कि उसका भाई गौतम भारती  बीती रात को खेत में घूमने गया था। उसका शव खेत में पड़ा मिला है।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके भाई की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। मृतक की छह माह पूर्व शादी हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The dead body of a youth found in the field

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे