दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म रहा दिन
By भाषा | Updated: May 28, 2021 19:59 IST2021-05-28T19:59:51+5:302021-05-28T19:59:51+5:30

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस के साथ गर्म रहा दिन
नयी दिल्ली, 28 मई दिल्ली में शुक्रवार को मौसम गर्म रहा और अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि साल के इस समय का सामान्य तापमान है।
न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत से 39 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।